भोपाल
मध्य प्रदेश में गर्मी अब सिर्फ दिन तक सीमित नहीं रही, बल्कि रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा। दिन का तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है, तो वहीं रात का पारा भी 27 डिग्री तक बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से ही गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। मंगलवार को खजुराहो और नर्मदापुरम प्रदेश के सबसे ज्यादा तपने वाले इलाके रहे। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी तेज गर्मी का असर साफ दिखा।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन में 5 दिन लू से राहत
आने वाले दिनों हीट वेव प्रदेश के कई और जिलों को अपनी चपेट में लेगी. हालांकि अगले 5 दिन तक प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन क्षेत्र में हीट वेव से तो राहत रहेगी, लेकिन दिन में तपिश और बढ़ेगी. पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम और खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
10 जिलों में लू का अलर्ट, बढ़ेगा असर
बुधवार को ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में दोपहर के समय हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं।
कई शहर 40 डिग्री के पार
प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सीधी, नौगांव, रायसेन, रतलाम, नरसिंहपुर, सतना, टीकमगढ़, रीवा, दमोह और सागर जैसे शहर लगातार भीषण गर्मी की चपेट में हैं। बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में पारा 40 डिग्री के आसपास रहा, जबकि इंदौर भी इससे ज्यादा पीछे नहीं रहा।
किन-किन जिलों में चलेगी हीट वेव
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेन्द्रन ने बताया “साइक्लोनिक सकुर्लेशन नार्थ छत्तीसगढ़ बना हुआ है. इसके अलावा दो ट्रफ लाइन बनी हुई थी, इस वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश देखी गई, लेकिन अब आसमान से बादल पूरी तरह साफ हो गए हैं और इसकी वजह से तापमान में 3 डिग्री तक की बढोत्तरी हो सकती है. इसके साथ ही गर्म हवाएं कई क्षेत्रों में लोगों को परेशान करेंगी।
22 अप्रैल को भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर के अलावा रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और धार जिले में हीट वेव का अलर्ट।
23 अप्रैल को 7 जिलों में यलो अलर्ट. भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर जिले में हीट वेव का अलर्ट।
24 अप्रैल को भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर जिले में हीट वेव का अलर्ट।
25 अप्रैल को हीट वेव का और भी जिलों में विस्तार होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 25 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज का कुछ हिस्से, मैहर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में अलर्ट जारी।
अगले 5 दिन भट्टी बनेगा मध्य प्रदेश, हीटवेव का अलर्ट, रात का भी बढ़ेगा तापमान
मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, रातों को भी नहीं मिलेगा सुकून, गर्म हवाओं का जोर।
मध्य प्रदेश के 22 जिलों में तापमान 40 पार
मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो और नर्मदापुरम में रिकॉर्ड किया गया. यहां तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है. हालांकि रतलाम और शाजापुर के तापमान में एक दिन में 3 डिग्री की बढोत्तरी हुई, इसके चलते यहां तापमान बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया है. जबलपुर, भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, श्योपुर, उज्जैन में दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

