नई दिल्ली अब लाइसेंस, होटल रजिस्ट्रेशन, NOC, सीवर कनेक्शन जैसे कामों के लिए दिल्ली की जनता और कारोबारियों को महीनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिल्ली सरकार ने 23 सेवाओं को तय समय सीमा में उपलब्ध कराने के दायरे में कर दिया है। यानी अब आवेदन करने वालों को पहले से पता होगा कि उनका काम कितने दिनों में होगा और देरी होने पर जवाबदेही भी तय की जा सकेगी। दिल्ली सरकार ने 23 नई सेवाओं को दिल्ली राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम बाउंड डिलिवरी ऑफ सर्विसेज एक्ट, 2011 के तहत शामिल किया है। इसका…
Author: admin
शाम के 6 बजते ही जो भूख लगती है, उसका कोई भी मुकाबला नहीं होता. लेकिन सबसे बड़ी मुसीबत उस समय आती है, जब यह समझ ही नहीं आता कि चाय के साथ खाएं तो क्या खाएं. हर शाम वही घिसे-पिटे बिस्कुट और ठेले पर मिलने वाली चीजें खाकर हम बोर हो जाते हैं, साथ ही सेहत को लेकर चिंता भी बनी रहती है. अगर आपके घर पर भी हर शाम ‘क्या बनेगा?’ वाला ड्रामा होता रहता है, तो अब आपको टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आपकी किचन में रखी हुई सूजी इस प्रॉब्लम का बेस्ट और…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक , श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तिराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र प्रथम के प्रति समर्पित प्रखर विचारधारा, देश की अखंडता के लिए उनका दृढ़ संकल्प सदैव प्रेरणा देता रहेगा। देश अनंतकाल तक डॉ.मुखर्जी का ऋणी रहेगा।
नई दिल्ली आयरलैंड में टी-20 सीरीज शुरु होने से पहले भारत टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है. विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है और वो जल्दी ही वनडे सीरीज के लिए लंदन रवाना होंगे. पूर्व भारतीय कप्तान को अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर एक शर्त जुड़ी हुई थी. कोहली आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के…
भारत के नॉर्थ-ईस्ट इलाका अपनी खूबसूरत वादियों के साथ-साथ अपने अनोखे खान-पान के लिए भी जाना जाता है. मेघालय की ऐसी ही एक पारंपरिक डिश है तुंगटप (Tungtap). ये डिश असल में एक फर्मेंटेड (खमीर उठी हुई) ड्राई फिश चटनी है. यह चटनी खासी और जयंतिया समुदाय के घरों में बेहद चाव से खाई जाती है. स्थानीय लोग इसे उबले हुए चावल और स्थानीय मसालों के साथ सर्व करते हैं. पहली बार में इसका तीखा और तेज महक वाला स्वाद आपको अजीब लग सकता है लेकिन यह वहां की संस्कृति का एक बेहद अहम हिस्सा है. खराब मौसम से निपटने…
गरियाबंद. तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के स्टाप डेम मोहल्लावासी पिछले 20-25 सालों से बारिश के चार माह बेहद ही दयनीय स्थिति में गुजारने को मजबूर होते हैं। मैनपुर नगर से गजरने वाली फुलझर नदी के उस पार ग्राम पंचायत मैनपुरकला के वार्ड क्रमांक 01 में लगभग 30-35 परिवार निवास करते हैं और इस मोहल्ले के लोग बारिश के दिनों में जर्जर हो चुके 20 फीट गहरे जानलेवा स्टापडेम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर होते हैं। इतना ही नहीं मैनपुर के स्कूलों में पढ़ने वाले इस मोहल्ले के छोटे-छोटे स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर आना जाना करते हैं।…
24 जून की राज्य की समस्त ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर होगी चर्चा वीबी जी राम जी, आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन, विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्यों की प्रगति संबंधित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा रायपुर प्रदेश में 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण की प्रतीक्षा सूची का अवलोकन एवं वाचन किया जाएगा …
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून की धीमी रफ्तार का असर साफ दिखाई देने लगा है। जून का आधे से ज्यादा महीना गुजर जाने के बावजूद प्रदेश में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 70.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 34.3 मिमी पानी ही बरसा है। यानी प्रदेश में अब तक सामान्य से 52 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बारिश की कमी का सबसे ज्यादा असर खरीफ सीजन की तैयारियों पर पड़ रहा है। सोयाबीन सहित कई फसलों की बुवाई पिछड़ती जा…
विकास की प्रक्रिया रुकेगी नहीं, रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र बनेगा अलीगढ़: सीएम योगी अलीगढ़ में 462 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 85 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह और अलीगढ़ की आध्यात्मिक विरासत को किया नमन सीएम ने कहा, मोदी जी के विकास व विरासत को साथ लेकर चलने के विजन को प्रभावी रूप से बढ़ाना होगा अलीगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की प्रक्रिया न रुकेगी, न थमेगी, बल्कि निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में आज मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, सशक्तीकरण, विभागीय योजनाओं के अभिसरण और डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने के लिए आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ’’विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिये…
