लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड के बाद 23 जून के अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उन्हें मंगलवार को हाथरस में 548 करोड़ की 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करना था। इसके बाद आगरा में उन्हें विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेनी थी। गौरतलब है कि जिस समय यह अग्निकांड हुआ, सीएम योगी अलीगढ़ में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इसकी जानकारी मिलते ही अपना दौरा बीच में रद्द कर दिया और तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वह सीधे अलीगंज स्थित अग्निकांड…
Author: admin
उत्तराखंड अपनी खूबसूरत वादियों, नदी-झरने के अलावा अपने पहाड़ी खाने के लिए भी खूब जाना जाता है. पहाड़ी खाना टेस्टी होता है और इसे बनाने में भी बिल्कुल समय नहीं लगता है. रोजाना एक जैसा दाल-चावल और रोटी-सब्जी खाकर अगर आप भी बोर गए हैं, तो आप एक बार आलू-मूली थिचवानी ट्राई कर सकते हैं. आजतक आपने आलू और मूली को अलग-अलग बनाकर खाया होगा, लेकिन एक बार इन दोनों को साथ में बनाकर खाएं, आप इस डिश के फैन हो जाएंगे. उत्तराखंड में इस डिश को आमतौर पर दोपहर के समय चावल के साथ खाने के लिए बनाया जाता…
राजगढ़ मध्य प्रदेश के लिए कल का दिन बेहद गौरवशाली होने जा रहा है। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष और सामाजिक-पर्यावरण कार्यकर्ता मोहन नागर को मंगलवार 23 जून 2026 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से नवाजा जाएगा। आदिवासी अंचल में शिक्षा, ग्राम विकास और जल संरक्षण के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय तक किए गए उनके अद्वितीय कार्यों के लिए देश के सर्वोच्च मंच से उनकी इस साधना को सम्मानित किया जा रहा है। जब सब कुछ छोड़ आदिवासियों के बीच पहुंचे मोहन नागर…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां एक साथ 12 तहसीलदार डिप्टी कलेक्टर बने है। इन अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। 3 वर्ष के लिए अधिकारी एक ही जगह पर टिके रह सकते है। यह पदोन्नत अधिकारियों की सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा नियम, 2023 के प्रावधानों के अंतर्गत शासित होगी।
रायपुर प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आज लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और को सुदृढ़ करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डॉ. श्यामा…
लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड की जांच जे हो गई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गठित एसआईटी का गठन किया गया है। मंगलवार को SIT की टीम मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी है। एक-एक चीज का निरीक्षण किया जाएगा। बिल्डिंग के दस्तावेज भी मांगे गए हैं। वहीं, फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुटी है। दरअसल, सोमवार को लखनऊ के अलीगंज इलाके में तीन मंजिला इमारत में आग लगने के कारण झुलसने से 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल…
भारत समेत दुनिया भर की कई संस्कृतियों में नदियों, कुओं या झरनों में सिक्का डालकर मन्नत या इच्छा मांगने की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. धार्मिक नजरिए से तो इसे भगवान के प्रति श्रद्धा और अपनी मनोकामना पूरी करने की इच्छा से जोड़ा जाता है. अगर धार्मिक ग्रंथों की बात करें, तो नदियों में सिक्के डालने की कोई स्पष्ट या अनिवार्य मान्यता नहीं मिलती है. इसे अधिकतर एक व्यक्तिगत विश्वास के रूप में ही देखा जाता है, न कि धार्मिक नियम के रूप में. इसी को लेकर एक भक्त ने मथुरा-वृंदावन के जाने माने बाबा प्रेमानंद महाराज…
भारतीय घरों में चाय का समय हो या अचानक बदला हुआ सुहावना मौसम प्लेट में गरमा-गरम पकौड़े न हों तो मजा अधूरा लगता है. आमतौर पर हम सभी बेसन, आलू या प्याज के पकौड़े ही बनाते हैं लेकिन कई बार एक ही तरह का स्वाद खाते-खाते मुंह का जायका फीका पड़ जाता है. अगर आप भी इस बार नाश्ते में कुछ नया, चटाकेदार और एक्स्ट्रा क्रिस्पी ढूंढ रहे हैं तो मसूर दाल के पकौड़े एक बेहतरीन विकल्प हैं. लाल मसूर की दाल से बने ये पकौड़े न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं बल्कि प्रोटीन से भरपूर होने के कारण…
डबलिन भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. विकेटकीपर-बल्लेबाज लोर्कन टकर को आयरलैंड की टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. टकर ने पॉल स्टर्लिंग की जगह ली है, जिन्होंने इस साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। 29 वर्षीय लोर्कन टकर ने 2016 में आयरलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. टकर अब तक तीनों प्रारूपों को मिलाकर 159 मुकाबले खेल चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में लेनस्टर लाइटनिंग की कप्तानी कर चुके टकर इससे पहले…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से खनिज संपदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सरायपाली क्षेत्र के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान हीरे मिलने से क्षेत्र की संभावनाओं को नई मजबूती मिली है. एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा 200 टन बल्क सैंपल के परीक्षण और प्रसंस्करण के बाद कुल 5 हीरे प्राप्त हुए हैं, जिनका कुल वजन 1.22 कैरेट है. यह उपलब्धि क्षेत्र में हीरे के बड़े भंडार की संभावनाओं का संकेत है, जिससे भविष्य में निवेश, राजस्व और रोजगार के नए अवसर विकसित हो सकते हैं. एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा राज्य शासन को उपलब्ध कराई गई जानकारी के…
